देवलास में मनाया गया अनंत चतुर्दशी सह आंवला पूजा

Lochan Gupta
2 Min Read

रायगढ़। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को बैकुंठ चतुर्दशी (या हरि-हर मिलन) कहा जाता है, जो 23 नवंबर, सोमवार को मनाई गई। यह पर्व देव दीपावली से एक दिन पहले आता है और इसमें भगवान विष्णु व भगवान शिव की एक साथ पूजा करने की परंपरा है।
हरि-हर मिलन- मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु शिव जी से सृष्टि के संचालन की जिम्मेदारी पुन: लेते हैं। साल में यह एकमात्र अवसर माना जाता है जब भगवान विष्णु (हरि) और भगवान शिव (हर) की संयुक्त आराधना होती है। रायगढ़ पूर्वांचल के प्राय: सभी गांवों में बैकुंठ चतुर्दशी या फिर अनंत चतुर्दशी के रूप में मनाया गया। इस दिन आंवला पेड़ की पूजा करने का विधान है। इस लिए इसे आंवला चतुर्दशी के रूप में भी मनाया जाता है। गांव की महिलाएं, छोटे बच्चे से लेकर जवान सभी इस पुण्य पर्व का पालन करते हैं। सभी भक्त गण आंवला पेड़ के नीचे एकत्रित होते हैं तथा विधि विधान से पूजा अर्चना किया जाता है। ग्राम महापल्ली के देवलास में महिला बच्चे और पुरुष एकत्रित होकर पूजा अर्चना किया तथा सामूहिक भोज किया। गांव के खरखरी पिकनिक स्पॉट में भी आंवला पूजा कर वन भोज किया गया। रात को भजन कीर्तन करते हुए रतजगा करने का विधान है तथा अल सुबह नदी, तालाबों,पोखरों में जाकर स्नान करने के बाद दीप जला कर प्रवाहित की जाएगी।

Share This Article