रायगढ़। दक्षिण मध्य रेलवे ने गाड़ी संख्या 07562 बरौनी-चर्लपल्ली पूजा स्पेशल ट्रेन के शुरुआती स्टेशन में बदलाव किया है। यह ट्रेन 22 नवंबर को बरौनी के बजाय दरभंगा स्टेशन से रवाना होगी। रेलवे ने इसकी संशोधित समय-सारणी जारी की है। गाड़ी संख्या 07562 दरभंगा-चर्लपल्ली पूजा स्पेशल 22 नवंबर रविवार को सुबह 7.30 बजे दरभंगा से चलेगी। रास्ते में समस्तीपुर, बरौनी, किउल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चितरंजन, धनबाद, चंद्रपुरा, मुरी, रांची और राउरकेला सहित बाकी स्टेशनों पर रुकेगी।
ट्रेन सोमवार को रायगढ़ स्टेशन पर सुबह 3.55 बजे पहुंचेगी और 3.57 बजे रवाना होगी। इसके बाद बिलासपुर में सुबह 6 बजे आगमन और 6.10 बजे प्रस्थान होगा। रायपुर स्टेशन पर सुबह 7.45 बजे पहुंचेगी और 7.50 बजे रवाना होगी। दुर्ग में सुबह 8.50 बजे और गोंदिया में 11 बजे पहुंचेगी। यहां से 11.10 बजे रवाना होकर रात 11.55 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव समस्तीपुर, बरौनी, किउल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चितरंजन, धनबाद, चंद्रपुरा, मुरी, रांची, राउरकेला, झारसुगुड़ा, रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, वडसा, बल्लारशाह, रामागुंडम और काजीपेट में रहेगा। यात्री यात्रा से पहले रेलवे की वेबसाइट, एनटीईएस या रेलवन ऐप से ट्रेन की समय-सारणी और ठहराव की जानकारी ले सकते हैं।
बरौनी की जगह अब दरभंगा से चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन
रायगढ़ में सोमवार को तडक़े पहुंचेगी ट्रेन


