शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार

Lochan Gupta
2 Min Read

रायगढ़। शादी का प्रलोभन देकर युवती से दुष्कर्म करने, बाद में विवाह से मुकरने और जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है।
र फेंक देने की धमकी देने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। महिला थाना रायगढ़ की टीम ने खरसिया निवासी सागर पटैल उर्फ छोटू (22) को पकड़ा और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 20 नवंबर को एक युवती ने महिला थाना रायगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताई थी कि खरसिया निवासी सागर पटेल उर्फ छोटीू (22 वर्ष) को पहले से जानती थी। जुलाई 2024 में सागर ने उससे पसंद करने और विवाह करने की इच्छा जताई, जिस पर युवती भी उसे पसंद करने लगी थी, इससे युवती ने परिजनों की असहमति की बात सागर को बताई, तब 7 सितंबर की रात सागर उसके घर पहुंचा और शारीरिक संबंध बनाए। अगले दिन सागर ने विवाह का झांसा देकर उसे ट्रेन से बिलासपुर ले गया, जहां एक मंदिर में विवाह किया, इसके बाद युवती सागर के घर पर रहने लगी। युवती के परिजनों को मामले की जानकारी होने पर उन्होंने सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह करने के लिए सागर से बातचीत की, लेकिन वह टालमटोल करता रहा। बाद में सागर ने विवाह करने से साफ इनकार करते हुए अधिक दबाव बनाने पर जान से मारकर फेंक देने की धमकी दी। युवती की रिपोर्ट पर महिला थाना रायगढ़ में धारा 69, 351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने तत्काल आरोपी सागर पटेल के घर खरसिया में दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। साथ ही सागर के अपराध स्वीकार करने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Share This Article