रायगढ़। इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी द्वारा दीपावली मिलन समारोह उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्लब की सदस्यों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और आपसी मेल-मिलाप के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं।
समारोह में मनोरंजक खेलों और तंबोला का आयोजन किया गया, जिसमें सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खेलों के दौरान हंसी-मजाक और उमंग का माहौल रहा। आयोजन का उद्देश्य आपसी संबंधों को मजबूत करना और सभी सदस्यों को साथ मिलकर त्योहार मनाने का अवसर देना रहा। क्लब अध्यक्ष अनीता अग्रवाल ने सभी सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि त्योहार प्रेम, खुशियां और सकारात्मकता बांटने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने क्लब परिवार के प्रेम, एकता और सेवा भावना के साथ आगे बढ़ते रहने की कामना की। कार्यक्रम में सचिव बिंदिया मोदी के साथ अंजू टिबरेवाल, वीणा अग्रवाल, मधु बंसल, ज्योति अग्रवाल, सोनल अग्रवाल, राखी संथालिया, संगीता अग्रवाल, हेमलता अग्रवाल, राधा रानी केजरीवाल, राखी, रश्मि अग्रवाल, रितु अग्रवाल, हेमा अग्रवाल और शिल्पी अग्रवाल सहित क्लब की अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। समारोह खुशियों और आत्मीयता के माहौल में संपन्न हुआ।
इनर व्हील क्लब ने दीपावली मिलन समारोह में खेलों और तंबोला के साथ मनाया उत्सव


