रायगढ़। जिले में केंद्रीय हिन्दी निदेशालय शिक्षा मंत्रालय दिल्ली,विश्व हिन्दी अधिष्ठान , शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय तथा देवम फाउंडेशन बुल्गारिया के संयुक्त तत्वावधान में विगत 30-31अक्टूबर 2026 को आयोजित अन्तरराष्ट्रीय सेमिनार में हिंदी साहित्य, समालोचना और काव्य के क्षेत्र में अपने अप्रतिम योगदान के लिए मिजोरम केंद्रीय विश्वविद्यालय आइजोल के वरिष्ठ आचार्य और मानविकी संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. सुशील कुमार शर्मा, सोफिया युनिवर्सिटी बुल्गारिया अध्यक्ष- देवम फाउंडेशन डॉ मौना कौशिक, डा. स्नेह ठाकुर प्रवासी साहित्यकार कनाडा, श्री तेजेन्द्र शर्मा प्रवासी साहित्यकार ब्रिटेन तथा मनीष पाण्डेय नीदरलैंड को प्रतिष्ठित ‘काव्य वाटिका सम्मान’ से नवाजा गया है। यह सम्मान उन्हें साहित्य और कला को समर्पित संस्था ‘काव्य वाटिका’, रायगढ़ (छत्तीसगढ़) की ओर से डॉ. आशा मेहर ‘किरण’, डॉ. सुधा देवांगन, मनोज श्रीवास्तव , लिशा पटेल एवं अन्य सदस्यों द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय चौहान, जिंदल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर. डी. पाटीदार, प्रसिद्ध साहित्यकार अरुण कमल ( पटना), प्रवासी साहित्यकार तेजेंद्र शर्मा( ब्रिटेन),डॉ. स्नेह ठाकुर ( कनाडा), डॉ. मौना कौशिक ( बुल्गारिया), मनीष पांडेय ( नीदरलैंड), डॉ. दीपक पांडेय( दिल्ली), प्रो. मीनकेतन प्रधान रायगढ़ , डॉ. सौरभ सराफ ( दिल्ली),सहित देश के शताधिक साहित्यकारों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
संस्था के ‘साहित्यकार एक पहचान’ प्रकल्प के अंतर्गत प्रो. शर्मा के रचनात्मक अवदान और उत्कृष्ट शब्द-साधना को रेखांकित करते हुए उन्हें यह अलंकरण दिया गया।छत्तीसगढ़ की संस्था द्वारा मिला यह सम्मान पूर्वोत्तर की धरती पर बैठकर हिंदी की अलखजगाने वाले इस प्रख्यात आलोचकों और साहित्य-मनिषीयो की अनवरत साधना की एक और सुखद पहचान है। प्रवासी साहित्यकारों की इस उपलब्धि के लिए देश-विदेश के साहित्यकारों, शिक्षाविदों और शोधार्थियों सहित डॉ. रमेशचन्द्र श्रीवास्तव , चिरंजीव राव, डॉ. ज्ञानेश्वरी सिंह, डॉ. विद्या प्रधान, पंकज रथ शर्मा, जानकी साव, सोनल , हरिशंकर गौराहा, लोचन गुप्ता,प्रो. आर. के. पटेल ,अमित सदावर्ती, तथागत श्रीवास्तव आदि साहित्यकारों – बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है।
काव्य वाटिका द्वारा प्रवासी साहित्यकारों का सम्मान


