चोरी की बाइक बचने ग्राहक तलाशते दो आरोपी गिरफ्तार

चोरी की बाइक बचने ग्राहक तलाशते दो आरोपी गिरफ्तार

Lochan Gupta
2 Min Read

रायगढ़। मोटरसाइकिल चोरी के मामले में चौकी खरसिया पुलिस ने त्वरित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की एचएफ डीलक्स बाइक बरामद की है। आरोपी चोरी की बाइक को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे, इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों को पकड़ लिया।
जानकारी के अनुसार प्रार्थी लक्ष्मी नारायण साहू (44 वर्ष), निवासी रायगढ़ रोड, एमजी कॉलेज के सामने खरसिया ने चौकी खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने घर के सामने सब्जी दुकान लगाता है। दिनांक 24 अक्टूबर को उसने अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी13 यूसी 5424 घर के सामने खड़ी की थी, जिसे अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। रिपोर्ट पर चौकी खरसिया में धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था, इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम घघरा के जितेश और आदित्य चौबे चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। इससे पुलिस टीम ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर चोरी की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी-13 यूसी 5424 बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों में (1) जितेश कुमार उर्फ गीतेश निषाद (22 वर्ष), पिता कृष्ण कुमार निषाद एवं (2) आदित्य चौबे (21 वर्ष), पिता रोशन चौबे, दोनों निवासी ग्राम घघरा, थाना खरसिया, जिला रायगढ़ शामिल हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है ।

Share This Article