अग्रवाल महिला मंडल ने किलकिला में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया आंवला नवमी पर्व

Lochan Gupta
3 Min Read

पत्थलगांव। अग्रवाल महिला मंडल पत्थलगांव द्वारा दीपावली मिलन समारोह एवं आंवला नवमी का पर्व इस वर्ष किलकिला में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। महिला मंडल की सदस्याएं ओम बस से किलकिला पहुंचीं, जहां प्राकृतिक एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच सभी ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।
आंवला नवमी का पर्व दीपावली मिलन के साथ होने के कारण महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद पिकनिक जैसा माहौल रहा, जिसमें महिला मंडल की सदस्यों ने हौजी सहित कई मनोरंजक खेलों में बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। महिलाओं ने एक-दूसरे के साथ हंसी-खुशी के पल बिताते हुए दीपावली की खुशियां साझा कीं। पूरे आयोजन में उत्साह और आपसी भाईचारे का माहौल देखने को मिला। महिला मंडल की कार्यक्रम को सफल बनाने में किलकिला मंदिर समिति का शानदार योगदान रहा अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती सुमन अग्रवाल ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया, लेकिन इस वर्ष किलकिला में आयोजन करने का अनुभव बेहद खास रहा। आंवला नवमी का पर्व भी साथ पडऩे के कारण विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर त्योहार और दीपावली मिलन को एक साथ मनाया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन महिलाओं को आपस में जुडऩे, खुशियां बांटने और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने का अवसर देते हैं। कोषाध्यक्ष श्रीमती नेहा गोयल ने कहा कि किलकिला का शांत और प्राकृतिक वातावरण सभी को बेहद पसंद आया। धार्मिक आस्था के साथ मनोरंजन और आपसी मेल-मिलाप ने इस आयोजन को यादगार बना दिया। उन्होंने कहा कि महिला मंडल के ऐसे कार्यक्रम सदस्यों के बीच आत्मीयता और अपनापन बढ़ाते हैं। कार्यक्रम में अध्यक्ष श्रीमती सुमन अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सरोज अग्रवाल, संरक्षक श्रीमती अर्चना गर्ग, सचिव श्रीमती पुष्पा मित्तल, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती पूजा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्रीमती नेहा गोयल, उपाध्यक्ष श्रीमती श्वेता गोयल एवं श्रीमती मीना गोयल, सह कोषाध्यक्ष श्रीमती रीता सिंघल, सह सचिव श्रीमती मंजू खजांची लाल जिंदल सहित उर्मिला गर्ग, कमला गर्ग, कुसुम गर्ग, मीरा गोयल, मंजू गर्ग, कुन्नी अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, निशा गोयल, रितिका अग्रवाल, उर्मिला गोयल, अनीता अग्रवाल, मंजू सिंघल, लक्ष्मी मित्तल, नीतू सिंघल, मीनू सिंघल, सरोज जिंदल, सुनीता गर्ग, ललिता बंसल, अलका गर्ग, प्रिया सिंघल, सुनीता अग्रवाल, कमला अग्रवाल, श्वेता गोयल, मीना गर्ग, अनीता जिंदल सहित बड़ी संख्या में महिला मंडल की सदस्याएं उपस्थित रहीं। दीपावली मिलन एवं आंवला नवमी का यह आयोजन धार्मिक आस्था, मनोरंजन और आपसी स्नेह का सुंदर संगम बन गया, जिसकी यादें महिला मंडल की सदस्यों के लिए लंबे समय तक यादगार रहेंगी।

Share This Article