ग्रेड-पे को लेकर नर्सिग स्टाफ का आंदोलन शुरू

मांग पूरी नहीं होने तक जारी रहेगा अनिश्चतकालीन हड़ताल

Lochan Gupta
3 Min Read

रायगढ़. राज्य के चिकित्सा विभाग के नर्सिग कर्मचारी केंद्रीय वेतनमान और ग्रेड पे वेतनमान में वृद्धि की मांग को लेकर बुधवार से अनिश्चतकालीन हड़ताल शुरू कर दिया है। इससे जहां मेकाहारा में स्टाफ की कमी हो गई है तो वहीं मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही जा रही है।
उल्लेखनीय है कि नर्सिग कर्मचारी संघ केंद्रीय वेतनमान और ग्रेड पे वेतनमान में वृद्धि की मांग को लेकर विगत लंबे समय से सरकार का ध्यान आकृष्ट करा रहे हैं, लेकिन अभी तक इनकी मागों पर विचार नहीं हो पाया है। इससे मेडिकल कालेज के नर्सिग स्टाफ ने बुधवार से अस्पताल के बाहर टेंट लगाकर अनिश्चतकालीन हड़ताल शुरू कर दिया है। इस दौरान कर्मचारियों ने पूरे दिन सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया गया। इनका कहना था कि स्वास्थ्य विभाग के अन्य स्टाफ का वेतनमान में वृद्धि हो चुका है, लेकिन इनका वेतनमान अभी भी पुराना है। इससे इनको नुकसान हो रहा है, इसको लेकर अब नर्सिग स्टाफ मोर्चा खोलते हुए यह निर्णय लिया है कि जब तक इनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक इनका आंदोलन खत्म नहीं होगा। मेडिकल कॉलेज के करीब 150 नर्सिंग कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। संघ की अध्यक्ष जागृति नंदा ने बताया कि पहले चरणबद्ध तरीके से विरोध जताया गया, लेकिन मांगें पूरी नहीं होने के कारण अब अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

जूनियर के भरोसे चल रहा अस्पताल

नर्सिग कर्मचारियों के आंदोलन पर जाने के बाद मेडिकल कालेज अस्पताल के संवेदनशील वार्ड व इमरजेंसी की जिम्मेदारी नर्सिग छात्रों को दी गई है। हालांकि इनके साथ वर्तमान में एक-एक सीनयिर नर्स मौजूद है, लेकिन पहले दिन होने के कारण किसी तरह काम चल गया, लेकिन अगर यह आंदोलन लंबा चला तो मरीजों के उपचार व सर्जरी में समस्या आ सकती है।

ये है प्रमुख मांगे

कर्मचारियों ने बताया कि नर्सिग संवर्ग को केंद्र के अनुरूप बने ग्रेड-पे एवं वेतनमान पर 30 जनवरी 2026 को प्रस्ताव बना है, लेकिन अभी तक लागू नहीं किया गया है। साथ ही संविदा एनएचएम स्टाफ नर्सेस के अलावा डेली विशेस स्टाफ नर्स आज भी 10 से 12 हजार रुपए में अपनी सेवा दे रही है, उन्हें जिस स्थान पर नियुक्ति दी गई है, वहीं पर नियमित किया जाए। नर्सिग अलाउंस केंद्र के अनुरूप 7200 रुपए प्रति माह और 1800 वाशिंग अलाउंस प्रतिमाह दिया जाए। साथ ही स्टाफ नर्सेज का नाम नर्सिग आफिसर नर्सिग सिस्टर का नाम सीनियर नर्सिग आफिसर किया जाए।

Share This Article