जशपुरनगर। जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र में नशे की हालत में तेज रफ्तार और गलत दिशा से आ रही एक अनियंत्रित कार ने सडक़ किनारे खड़े लोगों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और दो चारपहिया व सात मोटरसाइकिलों सहित कुल नौ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद भागने की कोशिश कर रहे आरोपी चालक को मौके पर मौजूद लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार 16 नवंबर को प्रार्थी बोधलाल नायक उम्र 22 वर्ष, निवासी बटुराबहार, थाना पत्थलगांव द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि वह अपने भतीजे खेमचंद नायक एवं अन्य साथी सीताराम नायक, संदीप चौहान के साथ खेमचंद नायक की आल्टो कार क्रमांक सीजी-04 केक्यू-4824 से मोटरसाइकिल खरीदने के लिए पालीडीह स्थित जिंदल बजाज मोटरसाइकिल शो-रूम आया हुआ था। इसी दौरान उसका दोस्त विके बंजारा भी अपनी मोटरसाइकिल से शो-रूम पहुंचा था। सभी लोगों ने अपने वाहन शो-रूम के सामने सडक़ किनारे खड़े किए थे तथा मोटरसाइकिल देखने के लिए शो-रूम के अंदर चले गए थे। शाम करीब 05:00 बजे जब सभी लोग शो-रूम से बाहर निकले, उसी दौरान पाकरगांव की ओर से आ रही आर्टिगा कार क्रमांक सीजी-13 एएन-1090 का चालक अत्यधिक तेज गति से वाहन चलाते हुए गलत दिशा में सडक़ के दाहिनी ओर आ गया। कार चालक ने सडक़ किनारे खड़ी स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक सीजी-15 सीयू-9284 एवं आल्टो कार क्रमांक सीजी-04 केक्यू-4824 सहित वहां खड़ी मोटरसाइकिलों को जोरदार टक्कर मारते हुए शो-रूम के सामने मौजूद लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में खेमचंद नायक, सीताराम नायक, संदीप चौहान एवं विके बंजारा गंभीर रूप से घायल हो गए। अचानक हुए इस हादसे में प्रार्थी बोधलाल नायक ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई।
आरोपी कार चालक ने घटना के बाद मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन तेज रफ्तार आर्टिगा कार सडक़ के डिवाइडर के गड्ढे में फंस गई। इसके बाद आरोपी कार से उतरकर भागने लगा, जिसे घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया, जहाँ से पुलिस की टीम के द्वारा उसे हिरासत में लिया गया। पुलिस की पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम घनश्याम यादव निवासी पालीडीह धनियापारा बताया। घटना के समय आरोपी नशे की हालत में था। आरोपी द्वारा नशे की हालत में अत्यधिक तेज गति से एवं गलत दिशा में वाहन चलाकर इस प्रकार का कृत्य किया गया, जिससे चार व्यक्तियों की जान खतरे में पड़ गई तथा कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
इस दुर्घटना में स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक सीजी-15 सीयू-9284 एवं आल्टो कार क्रमांक सीजी-04 केक्यू-4824 के अतिरिक्त कुल 07 मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हुईं। इनमें विके बंजारा की मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी-14 एमएन-4246, नरेन्द्र यादव की सीजी-14 एमएक्स-0667, भुनेश्वर नाग की सीजी-14 एमएस-4069, दिलेश्वर नाग की सीजी-14 एमडब्लू-7608, हरिशंकर यादव की सीजी-14 एम-8496, दिनेश यादव की सीजी-14 एमएफ-8918 एवं महेश जिंदल की सीजी-13 बीएच-4959 शामिल हैं। मामले में पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना पत्थलगांव में अपराध क्रमांक 276/2026, धारा 110 एवं 324(2) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस द्वारा प्रार्थी एवं गवाहों के कथन दर्ज किए गए तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर किया गया।
विवेचना के दौरान नामजद आरोपी घनश्याम यादव पिता बसंत यादव उम्र 21 वर्ष, निवासी पालीडीह धनियापारा, थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया गया। घटना में प्रयुक्त आर्टिगा कार क्रमांक ष्टत्र13्रहृ1090 को गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त किया गया। आरोपी के द्वारा अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। प्रकरण में विवेचना जारी है। जशपुर पुलिस की आम नागरिकों से अपील :- शराब अथवा किसी भी प्रकार के नशे की हालत में वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय निर्धारित गति सीमा एवं यातायात नियमों का पालन करें। आपकी थोड़ी सी लापरवाही किसी की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।
नशे में धुत कार चालक ने शो-रूम के बाहर खड़े लोगों को कुचला
4 गंभीर रूप से घायल, 9 वाहन क्षतिग्रस्त व आरोपी गिरफ्तार


