शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, आज होगी खरना पूजा, मौसमी फलों से सज गया बाजार

शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, आज होगी खरना पूजा, मौसमी फलों से सज गया बाजार

Lochan Gupta
4 Min Read

रायगढ़. छठ पूजा की शुरुआत शुक्रवार के नहाए खाए से शुरू हो गया है। इससे शनिवार को खरना पूजा और रविवार को छठ घाट पर डूबते सूर्य को अध्र्य दिया जाएगा। इसको लेकर शुक्रवार से ही मौसमी फलों की बाजार सज गया है, और व्रती महिलाएं खरीदी भी शुरू कर दी है, तो वहीं पुरुष वर्ग छठ घाट की साफ-सफाई भी पूरी कर ली है, ताकि शनिवार को खरना पूजा में दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
उल्लेखनीय है कि दीपावली के बाद से ही छठ पूजा की तैयारी शुरु हो जाती है। ऐसे में चार दिवसीय इस धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत शुक्रवार को नहाए खाए से शुरू हो गया है। वहीं छठ व्रती महिलाएं पूजा की साड़ी व अन्य सामान की खरीदारी भी पूरी कर ली है। इस संबंध में व्रती महिलाओं ने बताया कि शुक्रवार को लौकी और चने की दाल खाकर छठ पर्व की शुरूआत की हैं, साथ ही शनिवार को खरना छठ पूजा होगी, इसके लिए महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर शाम को खीर-रोटी खाकर अपना उपवास तोड़ेगी। वहीं रविवार को सुबह फिर से निर्जला व्रत रखकर शाम को नदी किनारे छठ घाट पर डूबते सूर्य को अध्र्य दिया जाएगा और सोमवार को सुबह उगते सूर्य को अध्र्य देने के बाद पूजा का समापन होगा। छठ पूजा की शुरूआत होने के कारण शुक्रवार से ही पूजा में लगने वाले फलों की खरीददारी भी शुरू हो गई है। बाजार में महिलाएं सूपा से लेकर नारियल, माटीकटहल और अन्य फलों की खरीदी शुरू कर दी है। साथ ही पूजा में फलों के साथ नारियल और माटी कटहल का खास महत्व होता है। इस कारण लोग पहले से नारियल और माटीकटहल की खरीददारी कर रहे हैं, इससे बाजार में चलह-पहल बढ़ गई है।

पूजा सामनों की बिक्री हुई तेज

छठ महापर्व की शुरूआत शुक्रवार से होने के कारण बाजार में पूजा सामान व मौसमी फलों का स्टाल बड़ी संख्या में सज गया है। साथ ही इस बार नारियल व माटीकटहल सहित बड़ा नीबू कोलकाता से पहुंचा है, जिसकी भारी मांग चल रही है। व्यवसायियों की मानें तो इस साल फलों के भाव काफी बढ़ा हुआ है, जिससे नारियल से लेकर माटीकटल व नीबू में 10 से 10 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि ये फल अत्यंत आवश्यक है इससे मांग ज्यादा है। वहीं कपड़ा बाजार में भी पूरे दिन महिलाओं की भीड़ लगी रही। इस दौरान महिलाएं अपने लिए साड़ी तो बच्चों के लिए भी कपड़ों की खरीदी करते नजर आई। इनका कहना था कि छठ महापर्व में शुद्धता का विशेष ध्यान रखना होता है, जिसके चलते पूरे परिवार के लिए नए कपड़ों की खरीदी करते हैं।

आज खरना छठ

व्रती महिलाओं का कहना था कि शनिवार को खरना छठ की व्रत रखेंगी। इसमें पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर शाम को भगवान सूर्य को पूजा करने के बाद खीर का प्रसाद खाकर उपवास तोड़ते हैं। फिर दूसरे दिन यानी रविवार को सुबह से निर्जला व्रत रखकर शाम को नदी किनारे छठ घाट पर डूबते सूर्य को अध्र्य दिया जाएगा।

Share This Article