खरसिया धार्मिक स्थल के पास अवैध गतिविधियों को लेकर नागरिकों में आक्रोश, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग

Lochan Gupta
4 Min Read

खरसिया। छत्तीसगढ़ के प्रमुख औद्योगिक और व्यावसायिक शहर खरसिया में धार्मिक आस्था, कानून-व्यवस्था और सामाजिक मर्यादाओं को लेकर स्थानीय नागरिकों और प्रबुद्ध जनों ने गहरी चिंता व्यक्त की है। शहर के एक प्रतिष्ठित धार्मिक स्थल के आसपास कथित तौर पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जुए और अन्य अवैध गतिविधियों के संचालन की चर्चा जोरों पर है। नागरिकों का कहना है कि इस तरह के अवैध कारोबार से शहर का सामाजिक और धार्मिक माहौल दूषित हो रहा है, जिसका सीधा असर युवा पीढ़ी पर पड़ रहा है।
इस स्थिति से न केवल शहर का माहौल दूषित हो रहा है, बल्कि खरसिया के उन सच्चे, निष्ठावान और निस्वार्थ समाजसेवकों व धार्मिक संस्थाओं की प्रतिष्ठा को भी ठेस पहुंच रही है जो वास्तव में समाजसेवा के कार्यों में जुटे हैं। शहर के प्रबुद्ध नागरिकों का एक बड़ा वर्ग इस बात से आहत है कि मदद करने वाली संस्था का एक स्वयंभू अध्यक्ष अपनी व्यक्तिगत छवि चमकाने और तथाकथित पब्लिसिटी के लिए समाजसेवा का मुखौटा पहन दिखावा कर रहा है नागरिकों का आरोप है कि अपनी काली कमाई और अवैध गतिविधियों के सिंडिकेट पर पर्दा डालने के लिए बड़े-बड़े आयोजनों का सहारा लेता हैं। सेवा के नाम पर औपचारिकता – कभी-कभार छोटे-मोटे दान या कार्यक्रमों के जरिए किसी एक जरूरतमंद लाचार महिला के इलाज के नाम पर और किसी को एक ब्लड यूनिट दिलवाकर सुर्खियां बटोरकर समाज में स्वयं की एक भ्रामक छवि गढ़ रहा है, जबकि परदे के पीछे अवैध धंधे फल-फूल रहे हैं

सामाजिक आयोजनों की आड़ और चिंताएं

नागरिकों का कहना है कि शहर में सांस्कृतिक या धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने का अधिकार सभी को है और इससे समाज में सद्भावना बढ़ती है। हालांकि, चिंता इस बात की है कि यदि इन आयोजनों की आड़ में युवा पीढ़ी को नशे और जुए जैसी कुरीतियों की दलदल में झोंका जाए, तो यह समाज के लिए एक बड़ा अभिशाप बन जाता है। इससे कई हंसते-खेलते परिवार बर्बाद होने की कगार पर पहुंच जाते हैं। प्रशासन से उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की अपील खरसिया के बुद्धिजीवियों, धार्मिक- सोशल कार्यकर्ताओं और आमजनों ने स्थानीय प्रशासन और शीर्ष अधिकारियों से इस गंभीर मामले का संज्ञान लेने की अपील की है। प्रमुख मांगें निम्नलिखित हैं निष्पक्ष एवं गुप्त जांच – शहर में चल रही अवैध गतिविधियों और इसके पीछे सक्रिय तत्वों की बिना किसी दबाव के निष्पक्ष जांच की जाए। प्रशासनिक अमला केवल ऊपरी आयोजनों और दिखावे के झांसे में न आकर, जमीनी हकीकत की पड़ताल करे और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए।

धार्मिक व सामाजिक माहौल की सुरक्षा

खरसिया के पवित्र और धार्मिक वातावरण को दूषित होने से बचाने के लिए अवैध सट्टे और जुए के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जाए। अब खरसिया की आम जनता प्रशासनिक मुस्तैदी की ओर देख रही है कि इस मामले में किस प्रकार की ठोस कार्रवाई अमल में लाई जाती है ताकि शहर की गरिमा और युवाओं का भविष्य सुरक्षित रह सके।

Share This Article