रायपुर में गूंजा मां काली का भजन, श्रोताओं में दिखा उत्साह

Lochan Gupta
2 Min Read

रायपुर। सिटी महाकालीबाड़ी और विश्वनाथ मंदिर समिति की ओर से श्यामा संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कई कलाकारों ने माँ काली की भक्ति में बांग्ला भजन और श्यामा संगीत प्रस्तुत किए। कलाकारों की सुरीली आवाज और भक्ति गीतों ने श्रोताओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बंगाल के पारंपरिक संगीत के साथ शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुतियां भी हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत पृथ्वी टांडी ने ‘आमाय एकटु जायगा’ और ‘तुई नाकी माँ दयामयी’ गीतों से की। इसके बाद बिजया बिस्वास ने ‘आमार चेतना’ और ‘सदानंदमयी काली’ प्रस्तुत किया। समीर भट्टाचार्य ने ‘डुब डुब डुब रूप सागरे’ और ‘आमार मायेर पायेर जवा’ गाया। आदित्य कर्मकार ने ‘आमार साध ना मिटिलो’ और ‘श्यामा माँ कि आमार कालो’ की प्रस्तुति दी। वहीं सारण्य दत्ता ने ‘ओ श्यामा ओ श्यामा’ गाया। तानिया सेनगुप्ता ने ‘नमो नमो दुर्गे भवानी’ की प्रस्तुति दी। इसके बाद राग भीमपलासी में ‘माँ शारदे भवानी’, तराना और राग भैरवी में ‘भवानी दयानी’ सुनाया। गौतम बिस्वास ने राग दरबारी कान्हड़ा में ‘माता कालिका’ की प्रस्तुति दी। उन्होंने ‘माँ तोर एतो भावना’ भी गाया। शुभस्मिता नियोगी ने ‘सकली तोमारी इच्छा’ और नबकृष्ण दास ने ‘दोष कारो नॉय’ प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में पंडित कमल मुखर्जी ने तबले पर संगत की। उन्होंने हर कलाकार के गीत के हिसाब से ताल और लय का साथ दिया। कार्यक्रम का संचालन रंजन बैनर्जी ने किया। उन्होंने कलाकारों और उनके गीतों का परिचय दिया। साथ ही श्यामा संगीत की परंपरा के बारे में भी बताया। कार्यक्रम की योजना रायपुर सिटी महाकालीबाड़ी एवं विश्वनाथ मंदिर समिति के सचिव गौतम मजूमदार ने बनाई थी। उनके प्रयासों से अलग-अलग कलाकारों को एक मंच पर आने का मौका मिला। कार्यक्रम में बंगाल के पारंपरिक श्यामा संगीत और शास्त्रीय संगीत का मेल देखने को मिला। इस आयोजन के जरिए बंगाल की संगीत और भक्ति परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया।

Share This Article