रायगढ़। शहर में फिर से चोरों का आतंक बढ़ गया है, ऐसे में बीती रात जहां दो दुकानों के का ताला तोडकऱ नकद व चांदी के सिक्के अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया है। वहीं पकड़े जाने के डर से अज्ञात चोरों ने घटना स्थल के आसपास के चार दुकानों का लाइन कट करते हुए सीसी टीवी कमरे को भी मोड़ दिए थे, ताकि पकड़ा न जा सके। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर ममाले की जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार के शहर के पार्क एवेन्यु स्थित महाबीर निवास में रहने वाले प्रदीप गर्ग का गौरीशंकर मंदिर रोड में शुलभ शौचालय के बगल में श्रीराम उद्योग के नाम से आफिस संचालित है, साथ ही इसी कार्यालय में अग्रवाल समाज की अग्रसेन सेवा संघ का कार्यालय भी चलता है। ऐसे में बीती रात करीब 9 बजे प्रदीप गर्ग कार्यालय में ताला लगाकर घर चले गए, मंगलवार को सुबह करीब साढ़े सात बजे उनका स्टाफ योगेश पांडेय पहुंचे तो देखे की आफिस का ताला टूटा है, इससे इसकी जानकारी अपने मालिक को दिया, इससे प्रदीप गर्ग मौके पर पहुंचे तो शटर का ताला टूटा मिला, इससे अंदर जांकर जांच किया तो अलमारी व लॉकर भी टूटे हुए थे, लॉकर मेंं में रखे डेढ़ लाख रुपए नकद और करीब डेढ़ किलो चांदी के सिक्का जिन पर अग्रसेन भगवान का चित्र छपा सिक्का को अज्ञात चोरों ने गायब कर दिए थे, इससे इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई, वहीं पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच किया तो पाया कि आज्ञत चोर मुख्य गेट का ताला तोडकऱ घुसे और चोरी की घटना को अंजाम दिया है। ऐसे में पुलिस अभी उक्त घटना की जांच कर ही रही थी कि उसके सामने स्थित अशांक टी कपनी का मालिक अशोक अग्रवाल भी अपने दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो उनकी भी दुकान का ताला टूटा मिला। इससे उन्होंने तत्काल मौके पर मौजूद पुलिस को सूचना दिया, इससे पुलिस जब यहां जांच किया तो पता चला कि गल्ले में रखे 10-10 के नोट के करीब 8 हजार रुपए गायब थे। इसके बाद आसपास के सभी दुकानदारों ने अपनी दुकानों की जांच शुरू कर दी। इससे पता चलाकि वहां के तीन और दुकानों के चोरों ने लाइन काट दिया था, साथ ही सीसीटीवी कैमरे को भी मोड़ दिया था, ताकि घटना सामने न आ सके। ऐसे में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच रही है। साथ ही आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरें की जांच चल रही है।
शराब दुकान से 15 हजार नकद व शराब की चोरी
इस संबंध में सिग्नल चौक स्थित शराब दुकान का सुपरवाइजर ने चक्रधरनगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बतायाकि विगत 7 नवंबर की रात करीब 10 बजे शासकीय विदेशी मदिरा दुकान में विक्रय बंद होने के बाद दुकान के बाहर का शटर बंद कर हिसाब किताब करके रात करीब 11.00 बजे अपने घर चला गया। वहीं दूसरे दिन 8 नवंबर को सुबह दुकान खोलकर अंदर प्रवेश किया तो देखा कि गोदाम का कुंडी तरफ का दिवाल टुटा हुआ था, गोदाम खुला हुआ था, बगल में शराब दुकान काउंटर में गल्ला में रखा नगदी करीब 15000/ रूपये गायब थे। साथ ही कांउटर में लगा सीसीटीवी डीव्हीआर भी नहीं था, आसपास का दुकान में रखा सामान व मदिरा की पेटी बिखरा हुआ था, वापस जाकर गोदाम में देखा तो वहां का लॉकर का दिवाल टूटा हुआ था, लॉकर को तोडने का प्रयास किया गया था, लेकिन वह नहीं टुटा था, गोदाम में रखा विदेशी मदिरा 100 पाईपर का 02 बोतल व वैलेनटाइन का 01 बोतल भी चोरी हो गया था, साथ ही अज्ञात चोर के द्वारा सीढी का दरवाजा तोडकर छत से दुकान के अंदर प्रवेश कर चोरी की अंजाम देने के बाद कांउटर में रखे नगदी करीब 15000/ रूपये, सीसीटीवी डीव्हीआर व शराब सहित करीब 26 हजार रुपए की चोरी कर लिए थे। इससे पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

