रायपुर। छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस (28 नवम्बर) के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ी राजभाषा आयोग द्वारा 27 नवंबर से 5 दिसंबर तक ‘छत्तीसगढ़ी महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’ मनाया जाएगा. इस अवसर पर राज्य के तमाम स्कूलों में छत्तीसगढ़ी पारंपरिक वेशभूषा, छत्तीसगढ़ी निबंध, भाषण, मुहावरे एवं लोकोक्तियां आदि गतिविधियों-प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी दिनांक 28 नवंबर को ‘छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस’ के उपलक्ष्य में संस्कृति विभाग अंतर्गत छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है. इसी तारतम्य में राज्य के समस्त जिलो की शासकीय शालाओं में छत्तीसगढ़ी भाषा के साथ स्थानीय भाषाओं-बोलियों व संस्कृति के प्रति जागरूकता, सम्मान व स्वीकार्यता बढ़ाने के उद्देश्य से स्कूली बच्चों के लिए महतारी भाखा सम्मान सप्ताह अन्तर्गत गतिविधियों प्रतियोगिताओं का आयोजन सप्ताहभर किया जाएगा. सप्ताह भर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रुपरेखा तय कर दी गई है.


