रायगढ़। रविवार को किसी ने ठाकुरदेव जी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसकी जनकारी मिलते ही मोहल्लेवासी जूटमिल थाना पहुंच गए और आरेापी की गिरफ्तारी को लेकर काफी हंगामा किया, इससे पुलिस द्वारा आश्वासन देने के बाद शांत हुए
उल्लेखनीय है कि शहर के वार्ड क्रमांक 34 सराईभद्दर में ठाकुरदेव जी की प्रतिमा को किसी ने क्षतिग्रस्त कर दिया। रविवार को जब इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को लगी तो लोग आक्रोशित हो गए इस मामले को लेकर बड़ी संख्या में लोग जूटमिल थाना पहुंच कर पुलिस अधिकारियों के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की। मोहल्लेवासियों ने पुलिस को बताया कि ठाकुरदेव जी की प्रतिमा क्षेत्र के लोगों की धार्मिक आस्था और परंपरा से जुड़ी हुई है। प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की घटना से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द जांच पूरी करने और घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही उनका कहना था कि धार्मिक आस्था के प्रतीकों के साथ इस तरह की घटना बर्दाश्त नहीं की जा सकती। फिलहाल प्रतिमा किसने और किन परिस्थितियों में क्षतिग्रस्त की, इसका खुलासा नहीं हो सका है। ऐसे में अब पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।
ठाकुरदेव की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, मोहल्लेवासियों में आक्रोश
गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की उठाई मांग


