भटगांव। सिंघिचूवा मार्ग पर गुरुवार को एक दर्दनाक सडक़ हादसा हो गया। निर्माण कार्य के लिए जा रही मिक्सर मशीन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मशीन के नीचे दब कर एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।बताया जा रहा है कि – मिक्सर मशीन में चालक के साथ मजदूर भी सवार थे। मशीन पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग दौडक़र पहुंचे, लेकिन तब तक एक मजदूर की मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद चालक संग मजदूर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। लोगों में हादसे को लेकर आक्रोश भी देखा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मशीन के चालक की तलाश की जा रही है। मृतक की पहचान की प्रक्रिया जारी है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
मिक्सर मशीन पलटने से मजदूर की मौत
मौके से चालक व सवार मजदूर फरार
×
![Popup Image]()
ad


