रेल प्रशासन से जुड़े मुद्दों पर ओबीसी एसोसिएशन और पीआरईएम की मंडल स्तरीय बैठक संपन्न

कर्मचारियों की समस्याओं, सुविधाओं एवं कार्यस्थल में सुधार से जुड़े विषयों पर हुआ चर्चा

Lochan Gupta
2 Min Read

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल में आज दिनांक 12 नवम्बर 2026 को अन्य पिछड़ा वर्ग रेलवे कर्मचारी एसोसिएशन की मंडल स्तरीय बैठक एवं बैठक का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। दोनों बैठकें सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुईं, जिनमें कर्मचारी हितों, कार्यस्थल की सुविधाओं तथा रेल प्रशासन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक के प्रथम सत्र में अन्य पिछड़ा वर्ग रेलवे कर्मचारी एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक श्री राकेश रंजन ने की। इस दौरान एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष श्री एच. कृष्णा राव, सचिव श्री एस. मधुसूदन राव एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा कर्मचारियों से संबंधित 09 एजेंडा प्रस्तुत किए गए। इन सभी विषयों पर मंडल के अधिकारियों एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के बीच विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से कर्मचारियों की कार्य संबंधी समस्याओं, सेवा संबंधी मामलों, उपलब्ध सुविधाओं, कल्याणकारी योजनाओं एवं लंबित प्रकरणों के निराकरण से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के द्वितीय सत्र में मान्यता प्राप्त श्रमिक संगठन मजदूर कांग्रेस के मंडल समन्वयक श्री विजय अग्निहोत्री एवं अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में क्कक्रश्वरू बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) श्री के. श्रीनिवास ने की। बैठक में रेलवे कर्मचारियों की कार्य परिस्थितियों में सुधार, कार्यस्थल पर बेहतर सुविधाओं की उपलब्धता, प्रशासन एवं कर्मचारियों के बीच आपसी समन्वय तथा रेलवे की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी एवं सुगम बनाने से संबंधित विषयों पर सार्थक चर्चा की गई। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री राकेश रंजन ने कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए विषयों एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित मामलों में नियमानुसार उचित एवं समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कर्मचारी हितों से जुड़े विषयों के समाधान तथा प्रशासन एवं कर्मचारी संगठनों के बीच बेहतर संवाद एवं समन्वय को महत्वपूर्ण बताया। दोनों बैठकों में मंडल के सभी शाखाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का समन्वयन एवं संचालन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी डॉ. अंशुमान मिश्रा एवं मंडल कार्मिक अधिकारी श्री यू.एस.एस. राव द्वारा किया गया।

Share This Article