आंवला नवमी पर पेड़ों की पूजा° पिकनिक स्पॉट पर वनभोज का आनंद

Lochan Gupta
2 Min Read

रायगढ़। आंवला नवमी पर बुधवार को श्रद्धालुओं ने आंवले के पेड़ की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। शहर के इंदिरा विहार समेत पिकनिक स्पॉट पर सुबह से लोग पहुंचने लगे थे। पेड़ के नीचे दीप जलाकर, सिंदूर-टीका लगाकर मंत्रोच्चार के साथ पूजा की गई। इसके बाद परिवार और दोस्तों के साथ वनभोज का आनंद लिया।
सुबह से ही श्रद्धालु आंवले के पेड़ के नीचे पूजा करने पहुंचने लगे थे। लोगों ने विधि-विधान से पूजा कर मनोकामनाएं मांगीं। मान्यता है कि आंवले के पेड़ में मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का वास होता है। इसकी पूजा करने से परिवार में सुख-समृद्धि आती है। शहर के इंदिरा विहार में भी बड़ी संख्या में लोग पूजा करने पहुंचे। कुछ श्रद्धालु पूजा के बाद घर लौट गए, जबकि कई परिवारों ने वहीं वनभोज का आनंद लिया। रामझरना समेत दूसरे पिकनिक स्पॉट पर भी लोगों की आवाजाही रही।

दो दिन नवमी पडऩे से कम रही भीड़

इस बार नवमी दो दिन पडऩे के कारण कुछ लोगों ने मंगलवार को ही पूजा कर ली थी। इसी वजह से बुधवार को पिछले साल की तुलना में पिकनिक स्पॉट पर भीड़ कम रही। हालांकि लोगों को उम्मीद थी कि शाम तक पर्यटकों की संख्या बढ़ सकती है।

श्रद्धालु बोले- आंवला नवमी की विशेष मान्यता

पर्यटक किरण वैष्णव ने बताया कि कार्तिक महीने की नवमी को आंवला नवमी मनाई जाती है। इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा का विशेष महत्व है। नवमी दो दिन पडऩे के कारण बुधवार को भीड़ कम रही। शहर में अब पिकनिक स्पॉट भी बढ़ गए हैं, ऐसे में शाम तक लोगों की संख्या बढऩे की संभावना है।

Share This Article