घरघोड़ा। छत्तीसगढ़ के मान्यता प्राप्त संगठन का प्रतिनिधि संगठन छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के द्वारा आज पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालय एवं विकाश खंड मुख्यालय में माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ को ज्ञापन सौंपा जा रहा है घरघोडा संयोजक संतोष कुमार पाण्डेय ने बताया कि फेडरेशन का दो सूत्रीय मांग निम्नानुसार है। राजस्व पटवारियों के आंदोलन का सम्मानजनक निराकरण कर दंडात्मक कार्यवाहियां निरस्त करने एवं प्रदेश के शासकीय सेवकों को लंबित 3त्न महंगाई भत्ता देय तिथि से एरियर्स सहित प्रदान करने बाबत। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन प्रदेश के शासकीय सेवकों की न्यायोचित मांगों एवं कर्मचारी हितों के प्रति शासन का ध्यान आकर्षित कराते हुए निम्नलिखित दो सूत्रीय मांगों के निराकरण हेतु यह ज्ञापन प्रस्तुत करता है।
राजस्व पटवारियों की मांगों एवं आंदोलन का निराकरण :_छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ द्वारा अपनी लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जा रहा है। पटवारी राजस्व प्रशासन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं राजस्व संबंधी कार्यों के क्रियान्वयन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि पटवारियों की समस्याओं एवं मांगों का संवाद के माध्यम से समाधान करने के बजाय आंदोलन को दबाने के लिए एसीबी की कार्रवाई सहित विभिन्न प्रकार की दंडात्मक कार्यवाहियां की जा रही हैं। इससे प्रदेश के कर्मचारियों में असंतोष एवं आक्रोश व्याप्त है। अत: मांग है कि आंदोलन के दौरान पटवारियों के विरुद्ध की गई समस्त दंडात्मक कार्यवाहियों को तत्काल निरस्त किया जाए तथा पटवारी संघ की जायज मांगों पर सकारात्मक पहल करते हुए सम्मानजनक समाधान निकाला जाए।
लंबित 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते का भुगतान
केंद्र सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की दर में वृद्धि का लाभ प्रदान किया जा रहा है, जबकि छत्तीसगढ़ के शासकीय सेवक अभी भी 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते के भुगतान से वंचित हैं। लगातार बढ़ती महंगाई के इस दौर में महंगाई भत्ता कर्मचारियों एवं पेंशनरों के लिए आर्थिक राहत का महत्वपूर्ण माध्यम है। केंद्र एवं राज्य के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में अंतर होने से प्रदेश के शासकीय सेवकों में असंतोष व्याप्त है। अत: मांग है कि प्रदेश के समस्त शासकीय सेवकों एवं पेंशनरों को लंबित तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता / महंगाई राहत का लाभ केंद्र सरकार के समान देय तिथि से एरियर्स सहित प्रदान किया जाए। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन सदैव शासन एवं कर्मचारियों के मध्य सकारात्मक संवाद एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने का पक्षधर रहा है। हमें आशा है कि प्रदेश के कर्मचारियों की भावनाओं एवं न्यायोचित मांगों को गंभीरता से लेते हुए शासन शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगा।
अन्यथा फेडरेशन को कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से चरणबद्ध आंदोलन करने हेतु बाध्य होना पड़ेगा। कर्मचारी भवन घरघोड़ा में दोपहर पश्चात 4,30 बजे सभी एकत्र हो कर रैली के रूप में तहसील कार्यालय पहुंच कर तहसीलदार घरघोड़ा के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया इस अवसर पर आशीष शर्मा रोहित डनसेना ,अश्वनी दर्शन,विनोद मेहर, सर्वेश मरावी, ऋषि केश साहू,वरुण गुप्ता, सूरज पैंकरा, खेम सागर पैंकरा, संजय पंडा, विजय पंडा, हरिश्चंद्र बेहरा, सुरेंद्र होता,गौकरण वैष्णव,अजय कुमार, फागू लाल रात्रे,धर्मेंद्र साहू श्वेता केशरवानी, सन्तोष चौहान,बाबूलाल धृतलहरे,सर्वेश मरावी,गणेश्वर श्याम, विजया पंडा,जनक सुनहरे,संजीव राजहंस, कैलास पटेल,एवं बहुत संख्या में कर्मचारी एवं अधिकारी इस समय उपस्थित थे


