99.2 प्रतिशत अंक हासिल कर शिवार्षी प्रधान ने एनटीपीसी लारा स्कूल का मान बढ़ाया

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। श्री स्वामिनारायण गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, एनटीपीसी लारा, रायगढ़ के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित 2026 के कक्षा 10 की वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस वर्ष विद्यालय का कुल औसत परिणाम 90.04त्न रहा। इसमें विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त करते हुए शत-प्रतिशत उत्तीर्ण होने का गौरव हासिल किया। इस वर्ष का सर्वोच्च परिणाम 99.2त्न रहा, जिसे विद्यालय की मेधावी छात्रा शिबाश्री प्रधान ने प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधन से पूज्यपाद मुक्तवलभदासजी स्वामी एवं प्राचार्य बी नागाराजा नायक ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा शिक्षकों को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके सतत प्रयास और अनुशासन की सराहना की। साथ ही, एनटीपीसी लारा प्रबंधन ने भी विद्यालय के विद्यार्थियों की इस उत्कृष्ट सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी को बधाई दी है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार श्रेष्ठ प्रदर्शन की अपेक्षा जताई है। विद्यालय परिवार इस उपलब्धि को निरंतर परिश्रम, समर्पण एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम मानते हुए आगे भी उत्कृष्टता की ओर अग्रसर रहने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share This Article