सीएम साय ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

चैत्र नवरात्र पर बगिया में मां दुर्गा की स्थापना

Gupta Lochan
3 Min Read

रायपुर/जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने गृह निवास बगिया में चौत्र शुक्ल पक्ष अष्टमी के पावन अवसर पर परिवार सहित विधि-विधान से मां दुर्गा कर पूजा-अर्चना की तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री निवास में चौत्र नवरात्र के शुभ अवसर पर श्री रामनवमी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। 25 मार्च से प्रारंभ हुए इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूरे भक्तिभाव के साथ शामिल होकर पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता कर रहे हैं। 25 मार्च से प्रारंभ रामनवमी महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता
25 मार्च को चौत्र शुक्ल पक्ष सप्तमी पर कलश यात्रा, मूर्ति स्थापना पूजन, हवन, आरती लीला भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। 26 मार्च को चौत्र शुक्ल पक्ष अष्टमी पर पूजन, हवन, आरती प्रवचन, लीला, भजन कीर्तन, 27 मार्च को चौत्र शुक्ल पक्ष नवमी में पूजन, हवन, आरती, नवकन्या पूजन, पूर्णाहूति आरती, रात्रि लीला, भजन कीर्तन, 28 मार्च को चौत्र शुक्ल पक्ष दशमी सहस्त्र स्नान, आशीर्वाद मूर्ति विसर्जन प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ ओडिशा, झारखंड और मध्यप्रदेश से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पूरे कार्यक्रम का संचालन धर्म संस्थापक परम पूज्य स्वामी धनपति पण्डा जी महाराज (गुरुधाम मुंडियापानी, लैलूंगा, रायगढ़) के आशीर्वाद में किया जा रहा है। चौत्र नवरात्रि में यह महायज्ञ वर्ष 1993 से निरंतर आयोजित किया जा रहा है, जो क्षेत्र की आस्था और परंपरा का प्रतीक बन चुका है। चार दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में भक्ति संगीत, कथा-प्रवचन और विविध धार्मिक अनुष्ठानों से बगिया पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहेगा।
मुख्यमंत्री ने कुनकुरी कबीर आश्रम के सदस्यों को सामुदायिक वन अधिकार पत्र वितरित किए
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कैम्प कार्यालय बगिया में कुनकुरी विकासखंड के वार्ड सभा कुनकुरी के कबीर आश्रम के सदस्यों को सामुदायिक वन अधिकार पत्र का वितरित किए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास वरिष्ठ पुलिस अधिकारी डॉ. लाल सिंह उम्मेद और अन्य नागरिक गण उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि सामुदायिक वन अधिकार पत्र देने का उद्देश्य क्षेत्र के पर्यावरण, आजीविका तथा जैव विविधता को सुरक्षित रखना है। साथ ही गांव के वन सुरक्षा समिति को सक्रिय करना और वनों को सुरक्षित और समृद्ध बनाकर रखना है।

Share This Article