खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स, तैराकी में छत्तीसगढ़ को 2 मेडल

100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में निखिल ने ब्रॉन्ज़, अनुष्का ने सिल्वर जीता

Gupta Lochan
1 Min Read

रायपुर। प्रदेश में आयोजित खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत तैराकी स्पर्धाओं में बुधवार को 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक (पुरुष और महिला वर्ग) का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। प्रतियोगिता के दौरान स्विमिंग पूल पर खिलाडिय़ों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। छत्तीसगढ़ को तैराकी में 2 मेडल मिले हैं। 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में निखिल ने ब्रॉन्ज़ और अनुष्का ने सिल्वर मेडल जीता है, जबकि कर्नाटक और ओडिशा को गोल्ड मेडल मिला है। इलेक्ट्रॉनिक स्कोरबोर्ड के अनुसार, फाइनल में अलग-अलग राज्यों के तैराकों ने भाग लिया, जिसमें कर्नाटक, असम, महाराष्ट्र, मेघालय और छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों का प्रदर्शन खास रहा। आज उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मौजूद रहे। यह प्रतियोगिता 3 अप्रैल तक चलेगी, जिसमें कुल 7 खेलों का आयोजन किया जाएगा।

Share This Article