पीडब्लूडी की गुणवत्ता पर सवाल, एक साल में उखड़ी करोड़ों की सडक़

Gupta Lochan
1 Min Read

रायपुर। राजधानी रायपुर में महज एक साल के भीतर ही करोड़ों रुपये की लागत से बनी पीडब्ल्यूडी विभाग की सडक़ उखडऩे लगी है। डामर की परत चादर की तरह खिसक रही है और सडक़ पर जगह-जगह चौड़े गड्ढे बन गए हैं। यह मामला कौशल्या विहार (पूर्व में कमल विहार) गेट के सामने डुमरतराई सब्जी बाजार होते हुए फुंडहर जाने वाली सडक़ का है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह सडक़ फरवरी 2025 में दो करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाई गई थी, लेकिन कुछ ही महीनों में इसकी हालत खराब हो गई। जिसके बाद सडक़ की बिगड़ती स्थिति से हादसों का खतरा मंडराने लगा। जब बदहाल सडक़ का मामला सामने आया, तो पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी आनन-फानन में मरम्मत कार्य में जुट गए। सडक़ खोदने के कुछ ही घंटों बाद डामरीकरण भी कर दिया गया। पीडब्ल्यूडी अधिकारी आशीष नागपुरे ने बताया कि रोड को वापस से बनाया जा रहा है। रफनेस को खत्म करने के लिए इसे ठीक किया जा रहा है। अगर रोड को ऐसे ही चलने देते, तो एक्सीडेंट होने की संभावना होती। जहां-जहां रोड में दिक्कत है, उसे बनाया जा रहा है। फिर से डामर डालकर रोड को प्लेन किया जा रहा है।

Share This Article