राज्यपाल श्री डेका से विवेकानंद केन्द्र के पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

Gupta Lochan
2 Min Read

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज यहाँ लोकभवन में विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमाारी की उपाध्यक्ष पद्मश्री निवेदिता रघुनाथ भिडे एवं राज्य के अन्य पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने केन्द्र की गतिविधियों के संबंध में राज्यपाल को अवगत कराया और आवश्यक सहयोग के लिए अनुरोध किया। राज्यपाल श्री डेका ने रायपुर स्थित विवेकानंद केन्द्र में संचालित कौशल प्रशिक्षण केन्द्र के लिए 10 कम्प्यूटर प्रदान करने की स्वीकृति दी। इस अवसर पर राज्य संगठक सुश्री रचना जानी, सह प्रांत संगठक सुश्री ऋ तुमणि दत्त, नगर संचालक, रायपुर चेतन तारवानी, नगर प्रमुख, रायपुर श्री आशीष दुबे, संपर्क प्रमुख, रायपुर सिद्धार्थ जैन भी उपस्थित थे।

फेफना स्टेशन में बरौनी एक्सप्रेस का ठहराव

बिलासपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की मांग व उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के फेफना स्टेशन में गाड़ी संख्या 15231/15232 बरौनी-गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस का प्रायोगिक ठहराव की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। विवरण इस प्रकार है- दिनाँक 16 जनवरी 2026 से बरौनी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस फेफना स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी। यह गाड़ी फेफना स्टेशन 16.33 बजे पहुंचेगी तथा 16.35 बजे रवाना होगी। दिनाँक 16 जनवरी 2026 से गोंदिया से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस फेफना स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी।

Share This Article