कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन आयुक्त से की मुलाकात

एसआईआर की समय सीमा 3 महीने बढ़ाने की मांग

Gupta Lochan
1 Min Read

रायपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान एसआईआर को लेकर कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने राज्य निर्वाचन आयुक्त से मुलाकात कर एसआईआर की समय सीमा 3 महीने बढ़ाने और बीएलओ को राहत देने की मांग की। साथ ही कांग्रेस ने एसआईआर में अनियमितताओं का भी आरोप लगाया। रायपुर लोकसभा एसआईआर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी ने आयोग से मुलाकात के बाद कहा कि एसआईआर को लेकर कई गंभीर समस्याएं सामने आ रही हैं। दूसरे राज्यों से आई बहुओं के नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़ पा रहे हैं। भाजपा बीएलओ को प्रभावित कर रही है, जिससे प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कांग्रेस ने एसआईआर की समयसीमा 3 महीने बढ़ाने की मांग रखी है। शैलेश त्रिवेदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में न विधानसभा चुनाव हैं और न लोकसभा चुनाव, फिर भी सिर्फ एक हफ्ते की अवधि क्यों बढ़ाई गई? प्रतिनिधिमंडल ने राज्य निर्वाचन आयोग से कहा है कि इस मांग को केंद्रीय निर्वाचन आयोग के सामने रखा जाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हमारी सभी समस्याओं और मांगों को राज्य निर्वाचन आयुक्त ने गंभीरता से सुना है।

Share This Article