सौम्या चौरसिया ने आय से 50 करोड़ ज्यादा कमाए, 8000 पन्नों की चार्जशीट पेश

Gupta Lochan
2 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उप सचिव रही सौम्या चौरसिया के खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्लू) ने 8000 पन्नों की चार्जशीट पेश किया है। कोयला घोटाला और आय से अधिक संपत्ति मामले में रायपुर की स्पेशल कोर्ट में चालान पेश किया गया। चार्जशीट के मुताबिक, सौम्या ने अपने 17 साल की सर्विस में करीब 50 करोड़ की अवैध कमाई की। यह कमाई सौम्या की कुल वैध आय रू. 2.5 करोड़ से 1872.86 प्रतिशत ज्यादा है। इसके अलावा 45 बेनामी अचल संपत्ति में चौरसिया ने निवेश किया है। सबसे ज्यादा निवेश साल 2019 से 2022 के बीच किया गया है। अधिकारियों ने इसे ईओडब्लू के इतिहास में आय से अधिक कमाई का सबसे बड़ा केस बताया है। विशेष अदालत में पेश की गई 8000 पन्नों की चार्जशीट में ईओडब्लू ने बताया कि सौम्या चौरसिया ने पद पर रहते हुए 49 करोड़ 69 लाख 48 हजार रुपए से अधिक की अवैध कमाई की है। इस आय को उसने अलग-अलग प्रॉपर्टी में इंवेस्ट किया है। ईओडब्लू ने बताया कि सौम्या चौरसिया ने अपने 17 साल की सर्विस में सही तरीके से सिर्फ 2 करोड़ 51 लाख रुपए ही कमाए हैं। यानी 1872.86 प्रतिशत कमाई का हिस्सा अवैध है।

Share This Article