कैंसर पेशेंट फ्लाइट में बेहोश

रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

Gupta Lochan
1 Min Read

रायपुर। पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में गुरुवार (9 अक्टूबर) को एक यात्री अचानक बेहोश होकर सीट पर गिर पड़ा। इसके फ्लाइट क्रू ने तुरंत इमरजेंसी प्रोटोकॉल अपनाते हुए विमान की रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई। जानकारी के मुताबिक, दोपहर 3 बजे फ्लाइट लैंड होते ही एयरपोर्ट की मेडिकल टीम ने बेहोश युवक को तत्काल माना सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक ब्लड कैंसर का मरीज था। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के वर्धमान के रहने वाले गौतम बावरी (उम्र लगभग 24–25 साल) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, वह लंबे समय से ब्लड कैंसर से पीडि़त था और इलाज के लिए टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल, मुंबई जा रहा था। हालांकि कि एयरपोर्ट ऑथोरिटी की ओर से अब इस मामले कोई आधिकारिक प्रेस रिलीज या बयान जारी नहीं किया गया है।

Share This Article