चरित्र शंका में मायके गई पत्नी पर ब्लेड से हमला

आरोपी बोला- तुझे जिंदा नहीं छोडूंगा

Gupta Lochan
1 Min Read

रायपुर। एक पति ने कैरेक्टर शक में अपनी पत्नी पर ब्लेड से हमला कर दिया। महिला अपने मायके गई थी। जब वह वापस लौटी तो पति उसके साथ झगडऩे लगा, फिर गाली गलौज करते हुए जिंदा नहीं छोडूंगा कहने लगा। महिला ने जैसे तैसे अपनी जान बचाई और थाने पहुंची। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है। पीडि़ता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह अभनपुर की रहने वाली है। अस्पताल में झाड़ू पोछा का काम करती है। 29 सितंबर को अपनी बहन की लडक़ी की शादी में गुढिय़ारी गई थी। 30 सितंबर के शाम 6 बजे वह अपने गांव वापस लौटी। तो उसके पति कुलदीप ने विवाद शुरू कर दिया। उसने महिला के कैरेक्टर पर शक करते हुए आरोप लगाया। फिर अश्लील गाली गलौज देने लगा। आरोपी पति ने फिर अपने पास रखे रेजर ब्लेड से पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। ब्लड महिला के गले में जाकर लगा। इस दौरान आरोपी ने कहा कि आज तुझे जिंदा नहीं छोडूंगा। जान से मार कहने लगा। महिला ने जैसे तैसे अपनी जान बचाई। फिर उसने अभनपुर थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई। फिलहाल पुलिस आरोपी पर हाफ मर्डर में मुकदमा दर्ज किया है।

Share This Article