सूने मकान का ताला तोडक़र जेवरात-कैश पार

2 सगे भाइयों ने दोस्त से साथ मिलकर की वारदात, 3 आरोपी गिरफ्तार

Gupta Lochan
2 Min Read

रायपुर। दो सगे भाइयों ने दोस्त के साथ मिलकर सूने मकान का ताला तोडक़र चोरी की है। आरोपियों ने मुजगहन इलाके में एक सूने मकान से सोने चांदी के जेवर समेत कैश पार कर दिया। घटना मुजगहन थाना इलाके की है। दरअसल, रानी सिन्हा ने पुलिस को बताया कि, वह शिव विहार कॉलोनी बोरियाखुर्द मुजगहन रायपुर में परिवार के साथ रहती है। 20 सितंबर सुबह 9 बजे रानी अपने घर में ताला लगाकर गई थी। वह दोपहर लगभग 2:50 बजे घर वापस आकर देखी तो उसके घर के दरवाजा में लगा ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखी तो कमरे में रखा अलमारी का ताला टूटा हुआ था। अलमारी में रखा सोने-चांदी के जेवरात और कैश गायब थे। पुलिस ने एक आरोपी कटोरा तालाब निवासी संजय साहू से कड़ाई से पूछताछ की। आरोपी की सीसीटीव्ही के आधार पर पुलिस ने पहचान की। संजय साहू ने अपने भाई चेतन लाल साहू और उगेश उर्फ राजेन्द्र साहू के साथ मिलकर चोरी को अंजाम देना बताया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी चेतन लाल साहू और उगेश उर्फ राजेन्द्र साहू का पता कर दोनों को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों के कब्जे से चोरी की सोने-चांदी के जेवरात और घटना में इस्तेमाल बाइक, कुल कीमत लगभग 4 लाख 50 हजार रुपए जब्त किया गया।

Share This Article