पत्नी से लड़ाई करके बियर पिकर महानदी के टीले में सो गया युवक

वाटर-लेवल बढ़ा तो खुली नींद, एसडीआरएफ की टीम ने किया रेस्क्यू

Gupta Lochan
2 Min Read

रायपुर। पत्नी से लड़ाई के बाद युवक बियर पीने चले गया। बियर पीकर आरंग स्थित महानदी में मिट्टी के टीले पर सो गया था। जब उसकी नींद खुली तो आस-पास पानी का लेवल बढ़ चुका था। उसने बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाया। उसने चिल्लाकर लोगों से मदद मांगी। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक का रेस्क्यू किया है। आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह के मुताबिक बुधवार शाम करीब 7 बजे कुछ लोग घूमते हुए महानदी के किनारे ब्रिज के नीचे पहुंचे। उन्होंने मिट्टी के टीले में बैठे एक युवक को देखा। वह लोगों से चिल्ला कर मदद मांग रहा था। पानी का लेवल बढऩे से वह बीच में फंस गया। लडक़ों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्ष्ठक्रस्न से युवक के रेस्क्यू के लिए संपर्क किया।
रेस्क्यू टीम युवक को बचाने के लिए क्रेन के जरिए रस्सी के सहारे ब्रिज से नीचे उतरी। अंधेरा होने की वजह से युवक की लोकेशन देखने में कठिनाई आ रही थी। नीचे युवक को रस्सी से बांधा गया। फिर क्रेन के सहारे युवक को ऊपर खींचा गया। इस तरह युवक का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। इस दौरान पुलिसकर्मी ट्रैफिक को भी मैनेज करते रहे। पुलिस को शुरुआती पूछताछ में पता चला कि, युवक हेमंत (47) महासमुंद का रहने वाला था। उसका घरेलू बात पर अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। जिसके बाद वह नाराज होकर घर से निकल गया। फिर महानदी में ब्रिज के नीचे बने मिट्टी के टीले में जाकर बैठ गया। युवक ने बियर पी फिर उसकी आंख लग गई। वह टीले पर ही सो गया। बुधवार को दिन भर बारिश होने की वजह से निसदा डैम में वाटर लेवल बढऩे से गेट खोला गया। जिससे महानदी का भी वाटर लेवल बढ़ गया। युवक जिस जगह पर सोया था उसके चारों तरफ पानी आ गया। जब उसकी नींद खुली तो उसने लोगों से मदद मांगी।

Share This Article