अलग-अलग थाना क्षेत्र से देशी-विदेशी शराब जब्त

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़. जिले अवैध रूप से बिक रहे शराब पर पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्र में दबिश देकर कार्रवाईकी है। जिससे बड़ी मात्रा में देशी-विदेशी शराब जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पहली कार्रवाई कोतवाली पुलिस ने मधुबन-टिकरापारा क्षेत्र में छापामारी की, जिससे आरपी फूलमति उरांव पति शकालू उरांव 40 वर्ष निवासी मधुबन टिकरापारा के पास से 2 लीटर और 1 लीटर क्षमता की प्लास्टिक बोतलें तथा पन्नियों में भरी कुल 45.900 बल्क लीटर अवैध महुआ शराब, जिसकी कीमत लगभग 14,000 रुपये को जब्त की गई। इसके अलावा 650 रुपये नगद भी बरामद कर आरोपी के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। वहीं दूसरी कार्रवाई छाल थाना प्रभारी के नेतृत्व में की गई, इस दौरान वाहनों की जांच के दौरान लूना वाहन से शराब के परिवहन कर रहे आरोपी सेतराम साहू पिता पिता स्व. विद्याधर साहू 42 वर्ष निवासी लात को पकड़ कर जांच किया तो उसके कब्जे से 12 नग 650 एमएल क्षमता वाली बडवाइजर अंग्रेजी शराब की बोतलें और 15 पाव गोल्डन गोवा अंग्रेजी शराब, कुल कीमत 4,560 रुपये की बरामद कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
वहीं तीसरी घटना में कोतरारोड पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर जुनवानी मोड़ के पास घेराबंदी कर जांच शुरू किया तो एक बाइक चालक पुलिस को देख कर भागने की कोशिश करने लगा, जिसे पुलिस ने पीछा कर पकडकऱ पूछताछ हिकया तो उसने अपना नाम मांघेराम बरेठ पिता स्व. बोधवा बरेठ 65 वर्ष निवासी नावापारा बताया। साथ ही उसके कब्जे से दो जरीकेन में कुल 10 लीटर महुआ शराब, कीमत लगभग 1,000 रुपये तथा को जब्त कर किया गया है।

Share This Article