चैतन्य बघेल को 5 दिन की कस्टोडियल रिमांड पर भेजा गया

Gupta Lochan
1 Min Read

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को स्पेशल कोर्ट ने 5 दिन की श्वष्ठ कस्टोडियल रिमांड पर भेजा है। शराब घोटाला और मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) 23 अगस्त तक चैतन्य से नए तथ्यों पर पूछताछ करेगी। इससे पहले चैतन्य न्यायिक रिमांड पर जेल में बंद थे। न्यायिक रिमांड खत्म होने पर मंगलवार को उन्हें रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। ईडी ने कोर्ट में आवेदन लगाकर चैतन्य की 5 दिन की कस्टोडियल रिमांड मांगी थी। आज पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी कोर्ट पहुंचे थे।

Share This Article