ननों से मिलने पहुंचा इंडिया गठबंधन का डेलिगेशन

कानून अपना काम कर रहा : डिप्टी सीएम

Gupta Lochan
1 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में 2 ननों की गिरफ्तारी पर सियासत गरमा गई है. जेल में बंद ननों से मुलाकात करने केरल से इंडिया गठबंधन का डेलिगेशन छत्तीसगढ़ पहुंचा है. इस मामले पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, पूरे मामले पर विस्तृत जांच की जा रही है. जीआरपी थाने में एफआईआर हुआ है. उनके बयानों के आधार पर एफआईआर के पर्याप्त आधार उनके पास है. कानून अपना काम कर रहा है। डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा, जीआरपी थाने में एफआईआर कर बयान भी दर्ज कराया गया है. इन बयानों के आधार पर एफआईआर करने के पर्याप्त आधार की स्पष्टता है. केरल के इन ननों द्वारा हमारे अबूझमाड़ की बेटियों को ले जाया जा रहा था. ऐसी और घटनाएं पिछले कुछ वर्षों में हुई है, जिनकी जानकारी मिली है इसलिए यह मामला जांच का विषय है. कानून अपना काम कर रहा है. सभी अभी जेल में है। डिप्टी सीएम ने कहा, हम छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर नया कानून ला रहे हैं. इसके बाद धर्मांतरण के मामलों पर और भी स्पष्टता हो जाएगी. छत्तीसगढ़ के लिए ये कानून बहुत प्रभावी रहेगा.

Share This Article