बोजिया में धूमधाम से मनाया गया वन महोत्सव कार्यक्रम

सांसद और विधायक हुए शामिल, किया गया पौधरोपण

Gupta Lochan
1 Min Read

धरमजयगढ़। प्रदेश में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा वन महोत्सव कार्यक्रम 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी में शनिवार को धरमजयगढ़ वन मंडल में राधेश्याम राठिया सांसद लोकसभा क्षेत्र रायगढ़ व क्षेत्रीय विधायक लालजीत राठिया के मुख्यातिथ्य में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में सांसद और विधायक ने वनों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही। अतिथियों ने जंगलों को बचाए रखने के लिए सभी से हर संभव सहयोग का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रकृति और मानव जीवन के बीच अटूट संबंधों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा पौधा रोपड़ किया गया। यह कार्यक्रम छाल रेंज के बोजिया सर्किल में संपन्न हुआ। धरमजयगढ़ वनमंडल अधिकारी जितेंद्र उपाध्यक्ष, उप वनमंडल अधिकारी बाल गोविंद साहू के दिशा निर्देश पर छाल वन परिक्षेत्र के प्रभारी रेंजर चन्द्र विजय सिदार के द्वारा यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। इसके साथ ही इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में छाल रेंज के सभी स्टॉफ का विशेष सहयोग रहा।

Share This Article