बाइक से गिरी महिला को ट्रक ने कुचला, मौत

Gupta Lochan
1 Min Read

रायपुर। बाइक से गिरकर एक महिला ट्रक से कुचला गई है। महिला अपने भतीजे के साथ बाइक में सवार होकर अपने गांव जा रही थी। तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस मामले में टिकरापारा पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। टिकरापारा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, ओम प्रकाश साहू निवासी डूमरतराई ने थाने में शिकायत दी। जिसमें बताया कि 8 जुलाई दोपहर पौने 3 बजे अपनी बड़ी मां हीराबाई साहू के साथ कुरुद की ओर जा रहा था। तभी देवपुरी के पास पीछे से आ रही एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला उछलकर सडक़ पर गिर गई। जिसके बाद ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा हैं कि, ट्रक के चक्के ने महिला के सिर के ऊपर से गुजर गया। जिससे महिला के मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद सडक़ पर खून बिखर गया। फिलहाल इस मामले में ओमप्रकाश की शिकायत पर टिकरापारा पुलिस ने स्नढ्ढक्र दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस लाश का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंपगी।

Share This Article