अस्पतालों में मीडिया पर पाबंदी वाला तुगलकी फरमान निरस्त

मुख्यमंत्री ने जताई थी कड़ी नाराजगी, आदेश जारी

Gupta Lochan
1 Min Read

रायपुर। प्रदेशभर में पत्रकारों के विरोध के बाद सरकारी अस्पतालों में मीडिया कवरेज को लेकर जारी तुगलकी फरमान को चिकित्सा शिक्षा विभाग ने स्थगित कर दिया है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आदेश पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी कड़ी नाराजगी व्यक्त की थी. सरकारी अस्पतालों में मीडिया कवरेज को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आदेश में कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए थे. प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में मीडिया कवरेज को लेकर स्वास्थ्य विभाग के तुगलकी फरमान का पत्रकारों ने विरोध किया था. पत्रकारों ने सडक़ पर उतरकर आदेश की प्रतियां जलाई थी. आदेश वापस नहीं लेने पर प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन की चेतावनी दी गई थी.

Share This Article