26 करोड़ का टैक्स फ्रॉड, लोहा कारोबारी गिरफ्तार

रायपुर में स्टेट जीएसटी टीम ने लिया एक्शन

Gupta Lochan
1 Min Read

रायपुर। एक लोहा कारोबारी अमन अग्रवाल (32) को टैक्स फ्रॉड मामले में गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई स्टेट जीएसटी के अधिकारियों ने की है। ज्वाइंट कमिश्नर नरेंद्र वर्मा ने बताया कि 2023-24, 2024-25 और 2025-26 में 262 करोड़ की खरीदी-बिक्री बोगस फर्मों से की गई। कारोबारी ने 26 करोड़ का इनपुट टैक्स क्रेडिट लिया और छत्तीसगढ़ के दूसरे फॉर्म को बेचना दिखाया था। वह फर्म भी फर्जी थे। सरकार को 26 करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान हुआ। अमन अग्रवाल आयरन स्क्रैप, लोहे के कारोबार से जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक लोहा कारोबारी अमन अग्रवाल अगस्त्य इंटरप्राइजेज और अग्रवाल इंटरप्राइजेज का मालिक है। जीएसटी के सेक्शन 69, 132 बी के तहत इस पर कार्रवाई की गई है। कारोबारी पर 10 बोगस फर्म से खरीदी करना दिखाकर टैक्स की हेराफेरी करने का आरोप है। वहीं आरोपी को आज बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां इस पूरे मामले की सुनवाई होगी।

Share This Article