रोहित तोमर की तलाश में पुलिस ने मारी रेड

प्रॉपर्टी डीलर के साथ की थी मारपीट

Gupta Lochan
2 Min Read

रायपुर। हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर को पुलिस तलाश रही है। रोहित ने एक प्रॉपर्टी डीलर के साथ मारपीट की थी। इसके बाद से वह फरार है। पुलिस उसकी खोजबीन करते हुए घर पर दबिश दी। पुलिस ने तोमर भाइयों के घर से कैश, गोल्ड और महंगी कार समेत करोड़ों का माल जब्त किया है। पुलिस को घर से नोट गिनने की मशीन भी मिली है। साथ ही दो बंदूक भी बरामद हुई है। इसके बाद आर्म्स एक्ट में भी कार्रवाई की जा रही है। दरअसल, रोहित तोमर पर आरोप है कि उसने पुराने रंजिश के चलते अपने बाउंसर के साथ मिलकर प्रॉपर्टी डीलर दशमीत चावला के साथ मारपीट की। दशमीत ने अपनी शिकायत में बताया कि 31 मई की रात में अपने दोस्त के साथ खाना खाने ङ्कढ्ढक्क रोड के क्लब गया था। वहां पर रोहित तोमर उसे गेट के पास पुरानी रंजिश की वजह से गालियां देने लगा। फिर मारपीट करने के बाद जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद से आरोपी फरार है। बता दें कि, एक साल पहले रायपुर के हाइपर क्लब गोलीकांड के बाद पुलिस ने आरोपियों का सिर आधा मुंडवा कर जुलूस निकाला था। इस घटना में रोहित तोमर, विकास अग्रवाल, सारंग मांधान और अमित तनेजा गिरफ्तार हुए थे। जुलूस निकालने के दौरान उनके कपड़े भी फटे हुए थे।

Share This Article