नए विधानसभा में डॉ अंबेडकर की प्रतिमा लगाने की मांग

नेता प्रतिपक्ष ने डॉ रमन-सीएम को लिखा पत्र

Gupta Lochan
1 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने नए विधानसभा परिसर में भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना के लिए विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा- मेरे कार्यकाल के दौरान छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में, मैंने भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा प्रस्तावित नवीन विधानसभा परिसर में स्थापित करने की घोषणा की थी। इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार करें और इसे वास्तविकता बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए। महंत ने अपने पत्र में कहा कि मुझे जानकारी मिली है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवंबर 2025 को नवनिर्मित छत्तीसगढ़ विधानसभा के स्थापना दिवस समारोह में भाग लेने के लिए सैद्धांतिक सहमति प्रदान कर दी है। यह अवसर बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा के अनावरण करने के लिए उपयुक्त होगा। जो छत्तीसगढ़ और भारत के अनुसूचित जाति समुदाय के लिए एक बड़ा सम्मान होगा।

Share This Article