स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का खुलासा

Gupta Lochan
3 Min Read

रायपुर। राजधानी रायपुर के स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस की टीम ने शहर में 80 से ज्यादा जगहों में चेकिंग की। एक स्पा सेंटर से तीन लड़कियों को भी बरामद किया है। इसके अलावा वहां पर आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिली है। मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। इस इलाके के लग्जरी वैलनेस सैलून एंड स्पा सेंटर में भी चेकिंग की गई। ओडिसा और छत्तीसगढ़ के अलावा दूसरे जिलों से बुलाई गई तीन से चार लड़कियां मिली। जो स्पा में महिला गलत काम करवा रही थी।
पकड़ी गई युवतियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उनसे जबरन देह व्यापार कराया जाता था। इस मामले में पुलिस ने स्पा सेंटर की संचालक के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी महिला संचालक फरार है। पुलिस ने आरोपी महिला के नाम का खुलासा नहीं किया है। जानकारी के मुताबिक, आईजी अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ लाल उम्मेद सिंह के निर्देश पर शहर में सोमवार को हुई इस छापेमार कार्रवाई में पुलिस ने 80 से ज्यादा सेंटरों में दबिश देकर सरप्राइज चेकिंग की। कार्रवाई के दौरान सभी कर्मचारियों के दस्तावेजों की गहन जांच की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने विशेष रूप से उन लडक़े-लड़कियों के आधार कार्ड और निवास प्रमाणों की जांच की, जो छत्तीसगढ़ के बाहर से आए हैं। इसके साथ ही, स्पा सेंटर के संचालन से जुड़े कागजात भी चेक किए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी कर्मचारियों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
सीएसपी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में चार टीम बनाई गई। जिसमें बड़ी संख्या में महिला पुलिस भी मौजूद रही। छापे के दौरान कई स्थानों पर आपत्तिजनक सामान मिलने पर कुछ स्टाफ को भी हिरासत में भी लिया गया है। इस अभियान में एएसपी (शहर) लखन पटले, एएसपी (ग्रामीण) कीर्तन राठौर, अति. पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) दौलत राम पोर्ते, अति. पुलिस अधीक्षक ममता देवांगन, सीएसपी आजाद चौक अमन झा, सीएसपी सिविल लाइन्स अजय कुमार, सीएसपी नवा रायपुर करन कुमार उके, सीएसपी पुरानी बस्ती राजेश देवांगन, डीएसपी रुचि वर्मा समेत शहर के सभी थाना प्रभारियों और लगभग 200 महिला और पुरुष बल मौजूद रहे।

Share This Article