ट्रैफिक पुलिस को बांटे समर हेल्थ किट

जवानों की सेहत का ध्यान रखना सबका दायित्व : जैसिंघ

Gupta Lochan
1 Min Read

रायपुर। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ़ इकाई ने भीषण गर्मी में ट्रैफिक पुलिस के लिए समर हेल्थ किट वितरित किए। रायपुर के ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को यह किट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद्र सिंह के हाथों सौंपे गए। डॉ. सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सिंधी काउंसिल ने ट्रैफिक पुलिस का ख्याल रखते हुए सराहनीय कार्य किया है। ट्रैफिक पुलिस के जवान तेज धूप में घंटों खड़े रहकर शहर की सेवा करते हैं, ऐसे में उनका स्वास्थ्य भी जरूरी है। सिंधी काउंसिल टीम लगातार जनसेवा का कार्य कर रही है।
सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया कि कुल 500 समर हेल्थ किट वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक जवानों का सम्मान और उनकी सेहत का ध्यान रखना हम सबका दायित्व है। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला, डॉ. अनुराग झा, सिंधी काउंसिल के अध्यक्ष ललित जैसिंघ, महामंत्री सुनील कुकरेजा, मोहन वलयानी, नितिन कृष्णानी, धनेश मटलानी, चंदर देवानी, रितेश वाधवा, तेजकुमार बजाज, राजेश रेलवानी और महेश खिलनानी उपस्थित थे।

Share This Article