सीबीएसई परीक्षा में धरमजयगढ़ डी ए व्ही स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव, दी गई शुभकामनाएं

Gupta Lochan
2 Min Read

धरमजयगढ़। डी ए व्ही स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई केंद्रीय बोर्ड परीक्षा में उच्चतम अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराते हुए क्षेत्र का मान बढ़ाया है। इस संबंध में विद्यालय प्रबंधन द्वारा जानकारी साझा करते हुए बताया गया है कि कक्षा 12 वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में वाणिज्य संकाय से अनुष्का श्रीवास्तव 88 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण हुईं। वहीं, द्वितीय स्थान पर रोशन मधु ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विज्ञान संकाय से प्रथम स्थान में विनय खडिय़ा 78 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रहे। साइंस में द्वितीय स्थान दीप्ति राय 73 प्रतिशत, तृतीय स्थान पर पीयूष पटेल रहे जिन्होंने 72 प्रतिशत अंक अर्जित किया। इसके साथ ही कक्षा दसवीं में प्रथम स्थान पर श्वेता मंडल ने 64 प्रतिशत अंकों के साथ सफलता प्राप्त की है। सीबीएसई एग्जाम में डी ए व्ही स्कूल धरमजयगढ़ के सभी छात्र छात्राओं का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा। विद्यालय परिवार की ओर से सभी छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की गई। साथ ही प्राचार्य श्री सुरेंद्र सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुई कहा की भविष्य में ऊंचाइयों की सीढ़ी पर अपने माता-पिता एवं गुरुजनों, विकासखंड, जिला, राज्य सहित देश का नाम रोशन करें। इस दौरान प्राचार्य ने बताया कि डी ए व्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल धर्मजयगढ़ से अब तक कई स्टूडेंट मेडिकल, इंजीनियरिंग, जे ई ई जैसे कंपटीशन एग्जाम क्वालीफाई कर चुके हैं। प्राचार्य ने कहा यह हमारे विद्यालय के लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर उन्होंने यह भी संदेश दिया कि आगामी भविष्य में हमारे छात्र विभिन्न शिक्षा, खेल, कला, साहित्य जैसी विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे।

Share This Article