चाकूबाजी के फरार आरोपी फैज खान पर पांच हजार का इनाम

खरसिया बस स्टैंड में दिया था घटना को अंजाम

Lochan Gupta
2 Min Read

रायगढ़। खरसिया बस स्टैंड के पास युवक से मारपीट और चाकूबाजी की घटना में शामिल फरार आरोपी फैज खान उर्फ फैजान अहमद की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी शशि मोहन सिंह ने पांच हजार रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।
जानकारी के अनुसार आरोपी फैज खान उर्फ फैजान अहमद (25), पिता मुस्ताक खान, निवासी सिविल लाइन खरसिया का रहने वाला है। उसके संबंध में सूचना देने या गिरफ्तारी में पुलिस की मदद करने वाले व्यक्ति को यह पुरस्कार दिया जाएगा। थाना खरसिया में फैज खान उर्फ फैजान अहमद और एक अन्य आरोपी के विरुद्ध धारा 296, 351(3), 109, 118(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। इस मामले में मारपीट में शामिल एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। फरार आरोपी फैज खान उर्फ फैजान अहमद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए छिपा हुआ है। साथ ही एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि आरोपी को पकड़वाने में जो कोई व्यक्ति पुलिस की मदद करेगा या ऐसी सूचना देगा जिससे उसकी गिरफ्तारी हो सके, उसे पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

पुलिस ने जारी किए नंबर

 उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक- 9479193200
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रायगढ़- 9479193201
एसडीओपी खरसिया- 9479193205
चौकी प्रभारी, खरसिया- 9479193228
पुलिस कंट्रोल रूम, रायगढ़- 9479193299

Share This Article