एनआर ग्रुप ने 600 गायों के लिए बनाया ‘रामानंद गौ-धाम’

Lochan Gupta
1 Min Read

रायगढ़। एनआर ग्रुप के संस्थापक नंदकिशोर अग्रवाल ने अपने प्रपौत्र चि. युवराम के द्वितीय जन्मदिन के अवसर पर रायगढ़ को बड़ी सौगात दी है। शहर से 3-4 किमी दूर गढ़उमरिया में ढाई एकड़ भूमि पर निर्मित विशाल ‘रामानंद गौ-धाम’ का भव्य लोकार्पण पिछले दिनों किया गया। 600 गौवंश की क्षमता वाले इस गौ-धाम में 24 घंटे अत्याधुनिक पशु चिकित्सालय की सुविधा होगी। परिसर में ऑपरेशन थिएटर भी बनाया जा रहा है, जहां दुर्घटनाग्रस्त गौवंशों को नि:शुल्क इलाज मिलेगा। 4 पशु चिकित्सक तैनात रहेंगे और पशु एम्बुलेंस की सुविधा भी रहेगी। लावारिस और बीमार पशुओं को लाने के लिए जल्द ही हाइड्रोलिक एम्बुलेंस भी उपलब्ध होगी। एनआर ग्रुप के डायरेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि गढ़उमरिया में ही ग्रुप 220 बेड का मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल भी जल्द रायगढ़ को समर्पित करेगा, जिसमें कैंसर जैसी बीमारी का भी इलाज होगा।

Share This Article