पत्थलगांव। शहर में देर शाम तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला, जहां जिंदल बजाज शोरूम के सामने एक बेकाबू अर्टिगा कार ने सडक़ पर खड़े कई वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस भीषण सडक़ हादसे में 4 लोग बुरी तरह से घायल हो गए, जबकि 5 मोटरसाइकिलों और 2 कारों को भारी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हादसे का मंजर देखकर हर कोई स्तब्ध रह गया।फिलहाल कार अनियंत्रित होने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं घायलों की स्थिति को लेकर भी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
बेकाबू अर्टिगा कार ने कई वाहनों को ठोका
4 घायल, 5 बाईक, 2 कार क्षतिग्रस्त
×
![Popup Image]()
ad


