अकलतरा स्टेशन में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन

संरक्षा कोटि के कर्मचारियों को सर्तकता एवं सजगता के साथ कार्य करने का दिया गया परामर्श

Lochan Gupta
2 Min Read

बिलासपुर। मंडल रेल प्रबंधक श्री राकेश रंजन के मार्गदर्शन में मंडल संरक्षा विभाग द्वारा संरक्षा कोटि के कर्मचारियों में सजगता के साथ संरक्षित कार्य प्रणाली सुनिश्चित करने के प्रति जागरूक करने हेतु निरंतर संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन मंडल के विभिन्न स्टेशनों में किया जा रहा है 7 इसी कड़ी में आज दिनांक 13 नवम्बर 2026 को अकलतरा स्टेशन में वरि.मंडल संरक्षा अधिकारी श्री मनीष अग्रवाल तथा संरक्षा सलाहकारों की उपस्थिति में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में स्टेशन मास्टर, एसएसई, जेई, डीटीआई, सीएलआई, लोको पायलट, सहायक लोको पायलट, पाइंटमैन, गेटमैन, टेक्निशियन, गेंगमैन, कामर्शियल क्लर्क, आरपीएफ सहित विभिन्न विभागों के रेल कर्मचारियों ने भाग लिया। संगोष्ठी में दुर्घटनाओं के संभावित कारणों तथा दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों एवं इस दौरान ली जाने वाली सावधानियों के बारे में भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इसके साथ ही संरक्षा सलाहकारों द्वारा स्पेड, वर्कसाइट प्रोटेक्शन, शंटिंग के दौरान ली जाने वाली सावधानियां, लोड स्टेबलिंग, इंटरलॉक तथा नान-इंटरलॉक प्वाइंट पर शंटिंग के दौरान ली जाने वाली सावधानियां, ओएचई आइसोलेटर-ओएचई ब्लाक के दौरान ली जाने वाली सावधानियां, स्पेड प्रीकॉशन के साथ ही आपदा प्रबंधन पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा फायर फाइटिंग एवं प्रथमोपचार का भी प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर वरि.मंडल संरक्षा अधिकारी श्री मनीष अग्रवाल द्वारा संरक्षा नियमों का पालन करते हुए अपने कार्यों का निष्पादन सर्तकता एवं सजगता के साथ करने के साथ ही कार्य के दौरान शार्टकट विधि नहीं अपनाने तथा तय समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के प्रति जागरूक भी किए।

Share This Article