पखांजूर। दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने महाराष्ट्र के करका घाट पहुंचे नौ युवकों के लिए खुशियों का सफर उस समय मातम में बदल गया, जब नदी में नहाने उतरे 10वीं कक्षा के दो नाबालिग छात्र अचानक लापता हो गए। हादसे के बाद करीब 27 घंटे तक चले सघन खोज अभियान में स्ष्ठक्रस्न,गोताखोरों और ग्रामीणों की टीम ने दोनों छात्रों के शव बरामद कर लिए। मृतकों की पहचान अभिजीत विश्वास और साहिल बर्मन के रूप में हुई है। इस दर्दनाक हादसे के बाद इरपानार सहित पूरे परलकोट क्षेत्र में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार इरपानार क्षेत्र के नौ दोस्त पिकनिक मनाने कांकेर जिले से लगे महाराष्ट्र के करका घाट पहुंचे थे,इसी दौरान 10वीं कक्षा में अध्ययनरत अभिजीत विश्वास और साहिल बर्मन नदी में नहाने के लिए उतरे,कुछ देर बाद दोनों वापस नहीं लौटे तो उनके साथ मौजूद दोस्तों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी,सूचना मिलते ही घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों छात्रों की तलाश शुरू कर दी गई।
घटना की सूचना मिलते ही बांदे पुलिस मौके पर पहुंची,पखांजूर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार कुर्रे ने भी घटनास्थल पहुंचकर बचाव अभियान की जानकारी ली,दोनों छात्रों की तलाश के लिए स्ष्ठक्रस्न की टीम को लगाया गया,ग्रामीणों और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया गया। करीब 20 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्ष्ठक्रस्न टीम ने पहले अभिजीत विश्वास का शव नदी से बरामद किया।इसके बाद दूसरे छात्र साहिल बर्मन की तलाश में अभियान जारी रखा गया। लगातार खोजबीन के बाद स्ष्ठक्रस्न और गोताखोरों की टीम ने साहिल का शव भी 27 घंटे के बाद नदी से बरामद कर लिया।
महाराष्ट्र की गोताखोर टीम ने भी चलाया अभियान
हादसा महाराष्ट्र सीमा क्षेत्र में होने के कारण महाराष्ट्र की गोताखोर टीम को भी बचाव अभियान में लगाया गया,स्ष्ठक्रस्न, स्थानीय गोताखोरों और महाराष्ट्र की टीम ने संयुक्त रूप से नदी में लगातार तलाशी अभियान चलाया,नदी की गहराई और पानी के बहाव के बीच टीमों को छात्रों की तलाश में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विधायक, पूर्व विधायक और सांसद भी पहुंचे
हादसे की जानकारी मिलने के बाद अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेंडी और पूर्व विधायक अनूप नाग भी घटनास्थल पहुंचे। दोनों ने बचाव अभियान की स्थिति का जायजा लिया तथा मृतक छात्रों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। वहीं शाम को कांकेर सांसद भोजराज नाग भी घटनास्थल पहुंचे और बचाव अभियान की जानकारी ली। उन्होंने भी पीडि़त परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। दोनों छात्रों के शव बरामद होने की खबर मिलते ही उनके परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इस दर्दनाक हादसे ने इरपानार सहित पूरे परलकोट क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। पिकनिक मनाने निकले परिवारों के बच्चों के साथ हुए इस हादसे के बाद क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

