‘जीएसटी एसएएआर’ ऐप का लांच, मुख्यमंत्री साय ने किया विमोचन

जीएसटी से जुड़ी कानूनी जानकारियां मिलेंगी

Gupta Lochan
1 Min Read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अत्याधुनिक मोबाइल एप का विमोचन किया। यह ऐप जीएसटी से जुड़ी कानूनी जानकारी, ई-बुक्स, विशेषज्ञ लेख और ताज़ा समाचार एक ही मंच पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री ने इस नवाचार की सराहना की।
जीएसटी सार ऐप पूरी तरह छत्तीसगढ़ में विकसित हुआ है। इसे मध्य भारत की प्रसिद्ध लॉ फर्म सारस्वत एसोसिएट्स के अधिवक्ताओं ने तैयार किया है। ऐप की परिकल्पना और विकास का श्रेय टेक अधिवक्ता विवेक सारस्वत को जाता है। यह ऐप आईओएस और एनरॉईड दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। ऐप में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित चैटबॉट, रेट फाइंडर, एचएसएन कोड फाइंडर और जीएसटी कैलेंडर जैसी सुविधाएं दी गई हैं। व्यापारी, चार्टर्ड अकाउंटेंट और आम नागरिक अपने जीएसटी से जुड़े सवालों के त्वरित और सटीक जवाब पा सकते हैं। ऐप में हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में जीएसटी कानून उपलब्ध है, जिससे उपयोगकर्ताओं को समझने में आसानी होती है।

Share This Article