खर्चीली शादियों पर रोक की पहल

झेरिया यादव समाज करवाएगा 21 जोड़ों का सामूहिक विवाह

Gupta Lochan
1 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज की तरफ से आज राजधानी रायपुर में प्रदेश स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन और आदर्श सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। समाज ने 21 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य रखा है। जिसका पूरा खर्च समाज खुद वहन करेगा। समाज के प्रदेश सचिव और शहर जिला अध्यक्ष सुंदर लाल यादव ने बताया कि, कार्यक्रम महादेव घाट रायपुरा स्थित सामाजिक भवन में होगा। आयोजन महानगर इकाई, जिला इकाई और महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के प्रथम सत्र में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव मुख्य अतिथि होंगे, जबकि द्वितीय सत्र में रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल शामिल होंगे। अध्यक्षता समाज के प्रदेश अध्यक्ष जगनीक यादव करेंगे। आयोजन में विवाह योग्य युवक-युवतियों को एक मंच पर परिचय का अवसर दिया जाएगा, ताकि समय और धन की बचत हो सके। साथ ही सामाजिक विभूतियों और मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

Share This Article