उप मुख्यमंत्री साव के जन्मदिन पर हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन ने किया नि:शुल्क भोजन व फल वितरण

राजधानी रायपुर के डीकेएस सरकारी अस्पताल में भोजन सेवा

Gupta Lochan
2 Min Read

रायपुर। जन जन के नायक छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव यू तो अपने खुश मिजाज व्यवहार और अंदाज के लिए जाने जाते है वही सामाजिक लोग भी इनके व्यवहार और नेतृत्व के कारण इनसे काफी जुड़े हुए है। मानवसेवा माधवसेवा के संकल्प के साथ कार्य करने वाले प्रदेश के सबसे अग्रणी संस्था हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन ने आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के जन्मदिन के उपलक्ष्य में राजधानी रायपुर के डीकेएस सरकारी अस्पताल में दूर दराज ग्रामीण अंचल से आए मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए निशुल्क भोजन एवं फल वितरण किया। साथ ही अरुण साव के लंबी उम्र एवं खुशहाली की कामना की। हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक मनोज गोयल, रमेश अग्रवाल,प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल महिला विंग अध्यक्ष बबीता अग्रवाल, सुनीता पांडे,प्रदेश उपाध्यक्ष विन्नी सलूजा, तरुण अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, रिंकू केडिया, रजत अग्रवाल सहित सभी सदस्यों ने उप मुख्यमंत्री को जन्मदिन पर बधाई प्रेषित की। वही कहा कि अरुण साव हमारे मार्गदर्शक है एवं उनके कुशल नेतृत्व और व्यवहार से समाज की दिशा बदलती है साथ ही युवाओं को उनसे काफी प्रेरणा मिलती है। अरुण साव जी नेता नहीं जनसेवक है। आज हजारों की संख्या में मरीजों को नि:शुल्क भोजन एवं फल वितरण किया गया वही हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक मनोज गोयल ने बताया कि हम यूंही सभी सदस्यों का जन्मदिन असहाय जरूरतमंदों में खुशियां बाट कर मनाते है।

Share This Article